त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। शुक्रवार 10 बजे DM प्रियंका निरंजन ने करनैलगंज के SDM यशवंत राव को 80 दिन मे ही हटाकर जितेंद्र गौतम को नया SDM नियुक्त किया है। बताया जा रहा है, BLO की तैनाती और न०पालिका सीमा विस्तार विवाद इसके प्रमुख कारण है। DM ने नए SDM को चुनावी कार्य समयबद्ध करने व जनहित मे तत्पर रहने के निर्देश दिए है।