Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Aug 31, 2025
मानगो एन.एच.33 स्थित आशियाना अनंतरा सोसाइटी में दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत भूमि पूजन रविवार को 3:00 संपन्न हुआ। पंडित विश्वनाथ पांडा ने मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि के बीच पूजा कर पंडाल निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि महालय से प्रतिदिन कलश स्थापना और दुर्गा पाठ महिलाओं द्वारा किया जाएगा।