आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका परिसदन में दुमका और जामताड़ा जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला संपन्न हुई। 17 सितम्बर से भाजपा द्वारा आहूत सेवा पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर यह कार्यशाला आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता दुमका के भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव कांत ने की। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शरीक हुए।