धान रोपाई विवाद में दबंगों की दबंगई – महिला से मारपीट, हालत नाजुक, भागलपुर रेफर अमरपुर (बांका)। प्रखंड क्षेत्र के सतघरा गांव में धान रोपाई को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव की रहने वाली दुलारी देवी पत्नी सगुनी मंडल धान रोपाई करने खेत में नहीं गई थी। इसी बात से नाराज होकर गांव के दबंगों ने उनके साथ मारपीट कर दी।