दरभंगा नगर निगम परिसर में मिथिला स्टूडेंट यूनियन मिथिलावादी पार्टी के द्वारा 15 सूत्री मांगों को लेकर आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन दरभंगा शहर के वार्ड नंबर 8,9 और 23 के बदहाली के खिलाफ किया गया। इस संदर्भ में शनिवार की शाम 4:00 बजे मौजूद कार्यकर्ताओं ने मीडिया को कई बातों की जानकारी प्रदान की। इस प्रदर्शन सैकड़ों की संख्या लोग मौजूद थे।