पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश महेश्वर दुबे ने 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के तीन अभियुक्तों को बुधवार की शाम 20- 20 साल की सजा सुनाई। साथ ही एक- एक लाख रुपया का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने पीड़िता को कानून के प्रावधानों के तहत मुआवजा के लिए भी विधिक सेवा प्राधिकार को लिखा है। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह 10:30बजे मिली है।