पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है। मौजूदा समय में शाहाबाद में मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जिसके चलते एक बार फिर से बाढ़ की स्थिति बन गई है। शाहाबाद के कई गांव में लगभग 5000 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वही शाहाबाद के गांव कठवा सहित कई गांव की सड़के तालाब में तब्दील हो गई है।