बताते चले कि दिनभर की हुई बरसात में रविवार की शाम लगभग 4:00 बजे मड़िहान तहसील के अमोई गांव निवासिनी। विधवा किसान दुर्गा देवी का मकान ढह गया। कच्चे मकान में रखा सारा सामान बर्बाद हो गया मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। फिर भी हजारों रुपए की छती हो गई। दुर्गा देवी ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है।