रामगढ़ थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव में शुक्रवार को सुबह 11 बजे जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब 15 लोग घायल हो गए।रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पहले रामगढ़ सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के एक दर्जन लोगों को अलवर रेफर कर दिया।