22 अगस्त शुक्रवार सड़क के किनारे खाई में साइकिल समेत शिक्षक का मृत अवस्था में शव पाया गया। जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शिक्षक एक निजी स्कूल मे शिक्षक का कार्य कर रहे थे। देर शाम घर वापस न आने पर परिजनों के द्वारा खोजबीन की जा रही थी। सुबह होने पर शिक्षक का शव घायल होने के बाद मृत अवस्था मे पाया गया। लोगों ने दुर्घटना की आशंका जताई है।