गौरीगंज जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर , 7 सितंबर रविवार की दोपहर 12 बजे सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में यूरिया की कमी किसानों की सबसे गंभीर समस्या बताया गया। सपाइयों ने कहा कि बाढ़ जैसी स्थिति से किसान पहले ही बेहाल हैं,पर प्रशासन मदद करने के बजाय मूकदर्शक हुआ है।