दारू प्रखंड के सोनडीहा में हाथियों का उत्पात जारी है। रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार हाथियों ने सोनडीहा में रमेश रजक, महेश प्रसाद, त्रिभुवन महतो, दशरथ महतो, निर्मल महतो, अरुण प्रसाद, वरुण प्रसाद के खेत में लगे गन्ना और धान के फसल को रौंद डाला है।भुक्तभोगियों ने बताया कि हाथियों से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है। हाथियों से उन्हें नुकसान पहुंच रहा है।