बलिया में गंगा, सरयू और टोंस नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन तीनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे जिले के 60 गाँवों की करीब 70 हजार की आबादी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान (57.615 मीटर) से ऊपर 59.50 मीटर पर दर्ज किया गया। वहीं, सरयू नदी 58.41 मीटर पर है।