बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिरौरी गांव में एक निजी स्कूल के अध्यापक की क्रूरता का मामला सामने आया है।झाला पुरवा गांव के निवासी 10 वर्षीय अक्षय कुमार को अध्यापक ने एक प्रश्न का उत्तर न बताने पर छात्र को पीटा गालियां दीं और उसे मुर्गा बनाया। इतना ही नहीं,अध्यापक उसके ऊपर बैठ गया, जिससे छात्र का पैर टूट गया।पीड़ित छात्र ने यह पूरी घटना अपनी मां रंजना को बताई।