नीमच जिला कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष तरुण बाहेती के नियुक्ति के बाद पहली बार रतनगढ़ पहुंचने पर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह सांडा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। गोविंदसिंह सांडा ने तरुण बाहेती की ताजपोशी को कार्यकर्ताओं के प्रयास का परिणाम बताया है। उन्होंने बताया कि तरुण बाहेती की नियुक्ति नेताओं की मेहरबानी से नहीं कार्यकर्ताओं की राय से हुई है।