स्यानाचट्टी में झील बनने के बाद यमुनाघाटी के गीठ पट्टी के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों के सामने रसद सामग्री का संकट गहराने लगा था। गुरुवार शाम 5 बजे जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में रसद सामग्री भिजवाने की जानकारी दी। जिला प्रशासन ने घोड़े- खच्चरों व मजदूरों से बनास, जानकी चट्टी खरसाली, नारायण पुरी व यमुनोत्री धाम के लिए रसद सहित अन्य सामग्री भिजवाई।