झारखंड सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में बालू घाटों की नीलामी समूह के रूप में करने के निर्णय पर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निकाली गई अधिसूचना में कहीं 10 घाटों को तो कहीं 13 घाटों को एक समूह में जोड़ा गया है।