दरअसल आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शामिल हुए। यहां सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। उसके बाद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 10 नवचयनित आईटीआई अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।