विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार देर शाम 6 बजे करीब प्रबुद्धजनों, अधिकारियों, महिलाओं और छात्रों की कार्यशाला आयोजित हुई। सेवानिवृत्त अधिकारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ और छात्र‑छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही विकास संभव है।