एचपी गैस एजेंसी के समीप बाइक पर एक मनचला युवक आ रहा था, जिसने बाइक रोककर एक युवती से फिल्मी अंदाज में तानाकसी कर दी। युवती ने युवक को बाइक से उतर कर बीच सड़क पर सरेआम पीटना शुरू कर दिया। युवक चीखता रहा, परंतु युवती उस युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटती रही। शोरगुल सुनकर घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। किसी तरह युवक ने अपनी जान बचाकर स्टेशन रोड की ओर भागा।