बन्नु फाट के रास्ते भूस्खलन की चपेट में आने से युवक की मौत का मामला आया है। युवक की पहचान विजय कुमार निवासी खल्ली के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब विजय घर की ओर लौट रहे थे। हादसे से महज 10 मिनट पहले ही उन्होंने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी थी कि रास्ते में लगातार भूस्खलन हो रहा है, लेकिन वह सुरक्षित है और जल्द ही घर पहुंच जाएगा।