सिवान में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का आयोजन बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के नेतृत्व में आज सिवान में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सिवान के गांधी मैदान से तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में आम जनता और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति के रंग में सराबोर होकर राष्ट्रीय ध्वज की शान बढ़ाई।