कनवास थाना पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नष्ट करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 146/2025 धारा 329(3) बी.एन.एस. और 3 पी.डी.पी.पी. एक्ट के तहत की गई है। पुलिस मुख्यालय से शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगो को जुगलपुरा से गिरफ्तार किया है।