बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के बैरागो टोला में एक वृद्ध महिला की बाउली में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला कपड़े धोने के लिए बाउली पर गई थी, तभी यह हादसा हुआ।बैरागो टोला निवासी 70 वर्षीय हिरौंदिया पत्नी राजाराम रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने घर के पास स्थित बाउली में कपड़े धोने गई थीं। उनके साथ उनका 8 वर्षीय पोता भी था।