शनिवार की शाम 4:00 बजे नेतरहाट में मुख्य न्यायाधीश झारखंड रांची श्री त्रिलोक सिंह चौहान का लातेहार प्रशासन ने किया स्वागत। जिस दौरान लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मुख्य न्यायाधीश श्री त्रिलोक सिंह चौहान को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला बल के जवानों के द्वारा श्री चौहान को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई।