भाजपा मंडल गगरेट, दौलतपुर चौक व चिंतपूर्णी के कार्यकर्त्ताओं द्वारा बुधवार दोपहर 12 बजे आपदा प्रभावित चम्बा जिला के पीड़ित परिवारों के लिए 80 राहत सामग्री की किटें रवाना की। गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह मानवता का धर्म निभाते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए।