भांडेर थाना क्षेत्र के गांव बराना में 25 वर्षीय अभिषेक दांगी ने आत्महत्या कर ली। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को उन्होंने 315 बोर के कट्टे से खुद को गोली मार ली। सुबह साढ़े 8 बजे मृतक के पिता ने कमरे में उनका शव देखा। अभिषेक माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी एक छोटी बहन है। वे शादीशुदा थे और उनका 2 साल का बेटा है। घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चा नही था।