गांधीसागर गिद्धों के लिए मशहूर, अब यहां चीता भी दौड़ रहा है।मुख्यमंत्री ने किया गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट व टेंट सिटी का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “जल ही जीवन है और जल से ही जीवन का यौवन है।” गांधीसागर बांध क्षेत्र का मनोहारी बैकवॉटर अब स्विट्जरलैंड की वादियों से भी ज्यादा आनंद देने वाला पर्यटन स्थल बन रहा है।