सीएम मोहन यादव के आगमन को लेकर शहर में यातायात पुलिस द्वारा मार्गो को डायवर्ट किया गया है। कल सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। इसके साथ ही नो एंट्री कल स्थगित की गई है। माधव नगर गेट से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। इस संबंध में माधव नगर थाना प्रभारी राहुल पांडेय ने आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी गई।