फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सदनहा मजरे अभयपुर गांव में राम प्रताप के घर में प्लास्टिक का एक नया ड्रम आया था। रविवार की देर शाम करीब 6 बजे ड्रम के ढक्कन को अलग करने के लिए घर की महिलाएं कलछुल को गर्म कर ढक्कन को अलग करने का प्रयास कर रही थी तभी आग लग गई। जिसमें राम प्रताप की पत्नी कुसुम देवी, बहू ननकी देवी तथा पुत्री अन्नू देवी झुलस गई।