Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Aug 31, 2025
साकची थाना अंतर्गत ठाकुरबाङी रोड निवासी विवेक चौधरी को व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेज कर ₹50000 की रंगदारी मांगी गई है। रविवार 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार विवेक चौधरी ने इसका पूरा डिटेल सहित साकची थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रंगदारी नहीं देने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है।