Golmuri Cum Jugsalai, Purbi Singhbhum | Sep 2, 2025
टाटानगर के रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पित सेवाओं के लिए भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पदक और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार 10 सितंबर को नई दिल्ली स्थित रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान मिलेगा।