मीडिया सैल बागपत द्वारा सोमवार की देर रात करीब 12 बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्राम सूजरा में कारिडोर हाइवे के निकट घेराबंदी की तो आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई तो इनामी आरोपित विनय उर्फ बिच्छू पैर में गोली लगने से घायल हो गया।