वृन्दावन के अठखंबा के पास छत्तागली निवासी 26 वर्षीय प्रतीक गौड़ पुत्र हेमंत का शव गुरुवार की देर शाम घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन वैष्णवी के अनुसार उसके भाई ने फांसी लगाने से पहले वीडियो कॉल पर पड़ोसी युवती से बात की। लेकिन उसने नही बताया, पुलिस जांच में जुटी है।