बरहट प्रखंड के जावातरी गांव निवासी बच्चू यादव के घर में शनिवार को 7 फीट लंबा अजगर सांप घुस गया। जिससे घर वालों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और लाठी डंडे से अजगर पर हमला कर दिया। जिससे अजगर अधमरा हो गया। उक्त जानकारी 10 बजे दी गई। वहीं सांप पकड़ने में एक्सपर्ट बंटी सिंह ने अजगर को रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।