ग्राम भटा की पीपरी निवासी सोमश्री पत्नी राकेश रविवार सुबह करीब 11:00 बजे खेतों में चारा लेने के लिए गई थी। इसी बीच रास्ते में लौटते समय मेड पर किसी सर्प ने उनके पैर में काट लिया। घटना की जानकारी सोमश्री द्वारा अपने परिजनों को दी गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।