नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अपने विद्यालय पहुंची प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी का बच्चों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत किया। मधुरिमा तिवारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया है। विद्यालय का कायाकल्प और बच्चों की संख्या बढ़ाने में महत्व पूर्ण योगदान दिया है।