नगर मंडल धरियावद व ग्रामीण मंडल धरियावद की सामूहिक मासिक बैठक एवं सांसद खेल महोत्सव 2025 कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष खेत सिंह मीणा व अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष रेखा चौधरी ने की। अति विशिष्ट अतिथि विधानसभा सांसद खेल महोत्सव संयोजक चंद्रपाल सिंह,जिला मीडिया प्रवक्ता अमित दोषी,लाकेश्वर मंडल सहित पदाधिकारी थे।