थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा कर्वी के अशोक पब्लिक स्कूल खोह में आज बुधवार की दोपहर 12 बजे साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें साइबर पुलिस टीम द्वारा छात्र छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु जानकारी दी गई है। साइबर क्राइम मुख्यालय के मंशानुरूप माह के पहले बुधवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।