आगर मालवा पुलिस द्वारा 8 से 22 सितम्बर तक चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती की जा रही है। एसपी विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम 5 बजे जानकारी देते बताया कि 8 से 12 सितम्बर तक कुल 410 चालान बनाए गए और ₹1,66,900 का समन शुल्क वसूला गया। आज शुक्रवार 12 सितम्बर को 67 चालानों से ₹28,000 शुल्क प्राप्त हुआ।