नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर पंचायत में शनिवार को चिराग का भरोसा अभियान के तहत करीब दो सौ बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम लोजपा (रा०) के प्रदेश सचिव सह बांका जिला प्रभारी विजय कुमार यादव की अगुवाई में आयोजित हुआ।