सीकर जिला मुख्यालय के रामू का बस तिराहा पर स्थित निजी होटल में शुक्रवार की शाम सीकर मास्टर प्लान 2041 संघर्ष समिति की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।शुक्रवार शाम 5:00 बजे आयोजित हुई इस पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के पदाधिकारी ने मास्टर प्लान 2041 के सरकार द्वारा रद्द किए जाने के संबंध में जानकारी देते हुए संघर्ष की जानकारी दी।