चाचौड़ा शासकीय गर्ल्स कॉलेज में 23 अगस्त को एमपी जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इको फ्रेंडली मिट्टी के गणेश प्रतियोगिता का आयोजन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रानी शाक्य ने बताया, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उत्कृष्ट गणेश प्रतिमा बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।