बिसौली तहसील परिसर में शनिवार को 7 बजे करीब एसडीएम राशि कृष्णा की अगुवाई में तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित कर्मचारियों ने योगाभ्यास में भाग लिया। एसडीएम ने योग को प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार बताया। उन्होंने कहा कि योग मन और शरीर की एकता का प्रतीक है। सैकड़ों लोगों ने योग किया। निरोगी रहने के एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य का संदेश दिया गया।