पीथमपुर के सेक्टर एक थाना पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तारपुरा निवासी यशवंत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।bपीड़िता ने दो दिन पहले अपने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि जब वो घर में अकेली थी तब आरोपी यशवंत पिता विजय भावर ने उसके घर में घुसकर अश्लील हरकत और छेड़खानी की।