राजेपुर ब्लॉक के आसमपुर के मजरा मंझा की मड़ैया में दो मकान बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। शिव कांति पत्नी परशुराम के मकान की दीवार ढह गई है। दीवार गिरने से मकान में रखा भूसा भी बह गया। मंझा निवासी रामदेवी पत्नी जितेन्द्र के मकान की दीवार गिर गई है। उनके मकान का छप्पर भी गिर गया है।SDM ने मंगलवार शाम 4:30 बजे बताया कि जांच कराकर आवश्यक मदद कराई जाएगी।