जानकारी के अनुसार भगवानपुर प्रखड क्षेत्र के मसीह गांव में गुरुवार की दोपहर पहुंचे राजद नेता चंचल मिश्रा जहां उन्होंने लोगों से जनसंपर्क कर समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार में किसानों की स्थिति खराब हो गई है। किसान फसल उपजा कर के बचने के लिए बिचौलियों के बीच भटकते हैं। सरकार मंडी की व्यवस्था कर दे तो किसानों को काफी राहत मिलेगी।