अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया निवासी 58 वर्षीय दलित मजदूर रामदास की रविवार दोपहर 1 बजे के आसपास सर्पदंश से मौत हो गई। सुबह हुई इस घटना की जानकारी होने पर पूर्व प्रमुख अरविन्द सिंह ने सर्पदंश के शिकार मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जहांगीरगंज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।