भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे कहा कि सशक्त शक्ति केंद्र मंडल और बूथ के बीच की मजबूत कड़ी है। शक्ति केंद्र की संरचना जितनी मजबूत होगी, उतना ही बूथ मजबूत होगा और मजबूत बूथ से भाजपा भी मजबूत होगी।