हजारीबाग जिले में मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से महिलाएं लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं। लाभुकों का आरोप है कि केवाईसी और ऑनलाइन फॉर्म की गड़बड़ी के नाम पर उन्हें दौड़ाया जा रहा है। कई महीनों से राशि नहीं मिलने पर महिलाओं में आक्रोश है। जनप्रतिनिधियों ने भी योजना की वेबसाइट में तकनीकी खामियों पर सवाल उठाते हुए सरकार से तुरंत समाधान की मांग की।